logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 2.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सोनीपत प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि यह पानी अगले 30 घंटों में सोनीपत पहुंचेगा।

जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि 7 घंटे तक बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, ऐसे में सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहना होगा।

डीसी ने 5 सितंबर तक जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही आदेश दिए गए हैं कि यमुना किनारे के गांवों में मुनादी कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति यमुना बांध के भीतर न रहे।

ग्रामीणों और पशुओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों, चौपालों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

78
785 views

Comment