
पुलिस अधीक्षक पन्ना की अध्यक्षता में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पन्ना में आयोजित किया गया विदाई समारोह।
Panna news
जिला पुलिस बल पन्ना में सेवाएँ दे रहे 3 पुलिस अधिकारी 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साईं कृष्ण एस. थोटा की अध्यक्षता में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पन्ना में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं को भावभीनी विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त अधिकारियों में
उप निरीक्षक विष्णु दत्त चतुर्वेदी, जो कि वर्तमान मे थाना पवई मे अपनी सेवायें दे रहे थें। जिनकी मध्य्प्रदेश पुलिस विभाग मे सेवा 43 वर्ष की सेवा अवधि रही।
सहायक उप निरीक्षक मोहन पांडेय, जो कि वर्तमान मे पुलिस लाइन पन्ना मे पदस्थ थे। इन्होने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग मे 44 वर्ष तक अपनी सेवायें दी।
सहायक उप निरीक्षक मान सिंह ठाकुर, जो कि वर्तमान मे थाना कोतवाली पन्ना मे अपनी सेवाये दे रहें थे। इन्होने लगभग 43 वर्ष तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाये दी।
इन तीनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग को अपनी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता से गौरवान्वित किया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक पन्ना ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, पुलिस स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगणों द्वारा निभाई गई सेवाएँ पुलिस बल की धरोहर हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को मंगलमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उनके परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने सेवा के दौरान आए विभिन्न अनुभवों और चुनौतियों पर चर्चा की, जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा एवं सीख प्राप्त हुई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वन्दना चौहान, रक्षित निरीक्षक खिलावन सिंह कंवर, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक नीलम लक्ष्यकार, थाना प्रभारी कोतवाली रोहित मिश्रा, सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन, तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Kailash pandey