logo

श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज को तेरह अखाड़ों के संतो महंतो महामण्डलेश्वरों एवं देश भर से पधारे विश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज को तेरह अखाड़ों के संतो महंतो महामण्डलेश्वरों एवं देश भर से पधारे विश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।
इस अवसर पर ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज के शिष्य स्वामी प्रणवानंद महाराज को तेरह अखाड़ों के संतो महंतो एवं महामण्डलेश्वरों ने तिलक चादर विधि की।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने में ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने अपना समूचा जीवन समर्पित किया उन्होंने जीवन पर्यंत गौ माता की सेवा की ओर विश्नोई समाज को सनातन धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया।
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर भगवतस्वरूप महाराज ने एवं संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया।अध्यक्षीय संबोधन में महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महाराज ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज सरलता की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने जीवन भर समाज हित में कार्य किए। सांसद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने देश के विश्नोई समाज को एकजुट करके धर्म के मार्ग पर चलाया ओर पर्यावरण और जीव संरक्षण का पाठ पढ़ाया,नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज बड़े दयालु कृपालु प्रवृति के संत थे।

55
4137 views
  
1 shares