logo

करणी सेना के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बने ठा. योगेश भाटी

जेवर । उत्तर प्रदेश के जेवर विधानसभा के फ़्लैदा गांव में राष्ट्रवादी करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमें श्री करन ठाकुर जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर सैकड़ों पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
इसी कड़ी में गांव रानीजा के मूल निवासी ठाकुर योगेश भाटी वर्तमान निवासी फरीदाबाद को हरियाणा प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री करन ठाकुर जी का तहे दिल से आभार प्रकट किया और वादा किया कि संगठन की एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की आन बान और सान को कभी नहीं झुकने देने का वादा किया ओर समाज हितों के लिए ईमानदारी से मेहनत करने का वादा किया।
इस मौके पर संगठन के किरनपाल सिंह राष्ट्रीय प्रभारी, करन ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, दीपक ठाकुर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज भाटी प्रदेश सचिव, के पी ठाकुर, रिपन चौहान, राज कुमार सोलंकी, मनोज श्रीवास्तव, पवन भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

72
2742 views