हीरोज हॉकी मैदान सायक्थलॉन रेस का आयोजन
मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस
आज मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस पर हरियाणा की नायब सैनी सरकार के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन स्थानिय हीरोज हॉकी मैदान आल इंडिया हीरोज मैमोरियल कॉलेज ,रोहतक पर सायकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें जाट शिक्षण संस्था के प्रधान माननीय गुलाब सिंह दिमा ना ने रेस को हरी झंडी देकर रवाना किया इस अवसर पर सबसे पहले हॉकी एसोसिएशन ,रोहतक के महासचिव किशन सिंह सैनी ने प्रधान जी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान जी ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए समाज एवम् मुख्यता खिलाडियों को नशे व मादक पदार्थों से बचकर रहने के लिये प्रेरित किया और प्रधान जी ने रिफ्रेसमेंट के साथ हॉकी खिलाडियों को 24 हॉकी स्टिक प्रदान करी इस अवसर पर वेटरन एथलीट रणबीर सिंह ,मॉडल स्कूल ,सांपला के शारीरिक शिक्षक महाबीर सिंह ,सुमित सैनी कार्यालय जाट कॉलेज रोहतक ,शत्रुंजय पूर्व खिलाड़ी व हॉकी कोच हीरोज हॉकी मैदान रोहतक ,अंकित राष्ट्रीय खिलाड़ी जाट कॉलेज ,रोहतक सायक् थलॉन रेस में भाग लेने आये खिलाड़ी उपस्थित रहे।