logo

जे. सिंह सेवा निवृत्त जी. मेहता वित विभाग में एफ एंड पी अधिकारी पदोन्नत

चंडीगढ़ 29 अगस्त 2025 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा प्रस्तुति----चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग (एस.ए.एस. स्थापना) के आदेश 31.08.2025 को उप नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) सरदार जसबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप, श्री गुलशन मेहता, उप नियंत्रक (वित्त एवं लेखा), जो वर्तमान में चंडीगढ़ आवास बोर्ड, चंडीगढ़ में कार्यरत हैं, को पहली सितंबर 2025 से चंडीगढ़ सचिवालय में वित्त एवं योजना अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री गुलशन मेहता, उप नियंत्रक (वित्त एवं प्रशासन), चंडीगढ़ आवास बोर्ड, चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गुलशन मेहता ने अपना गवर्नमेंट सर्विस का सफर गवर्नमेंट प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी डिपार्मेंट युटी चंडीगढ़ से बतौर क्लर्क शुरू किया था। और फिर अपनी लगन निष्ठा मेहनत और इमानदारी से आगे कदम दर कदम बढ़ते हुए आज वित्त एवं योजना अधिकारी के पद पर पहुंचे हैं। उनको बधाई देने वालों में उनके सहकर्मी, साथी व शुभचिंतकों सहित गवर्नमेंट प्रेस चंडीगढ़ के पुराने साथी अजय कांत, भूपिंदर सिंह, मुनीश चड्ढा, नरिंदरपाल सिंह सहित जसबीर सिंह, मनोहरी लाल, लखविंदर जीत सिंह भुल्लर, मनोहर लाल रविकांत शर्मा भी शुमार हैं। गुलशन मेहता को फाइनेंस और प्लांनिंग ऑफीसर बनने पर अल्फा न्यूज़ इंडिया हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलकारी जीवन की कामना करते हैं। चंडीगढ़ पुलिस में बतौर एस्टेब्लिशमेंट सुपरिटेंडेंट कार्यरत पवन कुमार शर्मा और सुपरिटेंडेंट इंदु शर्मा कोहली और ऐ सी (एफ एंड ए ) राजन देव शर्मा कुलभूषण चौधरी, सुशील वैद्य, परविंदर शर्मा अनिल कंबोज और आरएलए से जार्ज जोश, संजीव कोहली, संपदा विभाग से सुपरिटेंडेंट संजय वत्स व महावीर सिंह व नितिन कुमार, रविन्द्र सिंह ने गुलशन मेहता को इस पदोन्नति और उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुलशन मेहता के स्कूल सहचर राजकुमार शर्मा ने इस मौके पर बताया कि यह पल हम सब के लिए बहुत बड़े गौरव और गर्व की बात है। गुलशन मेहता हंसमुख, मिलनसार और मददगार और अपने कर्तव्य लक्ष्य को समर्पित प्रवृत्ति के धनी हैं। उनके परिश्रमिक वृद्धि और अपनी ड्यूटी को समर्पित एकाग्रता की बदौलत आज वह प्रशासन के इस उच्च पद पर नियुक्त हुए हैं। डीएवी स्कूल और गवर्नमेंट प्रेस गुलशन मेहता पर इस उपलब्धि पर प्राउड फील कर रही है।

16
3455 views