शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में नींबू दौड़ प्रतियोगिता हुई संपन्न
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में नींबू दौड़ प्रतियोगिता हुई संपन्न
===
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस की स्मृति एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं के साथ नींबू दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई।
इस सबंध में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जी. पी चौधरी ने बताया प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रिया थापा द्वारा खेल से संबंधित जानकारी दी गई।
#Damoh