
उजड़ते कारोबार की उम्मीद बनी विधायक अनुपमा जायसवाल
बहराइच, 28अगस्त2025।बहराइच ईंट भट्ठा व्यवसाय के लिए यातायात नो एंट्री काल बना हुआ है। पिछले कई महीनों से जिला प्रशासन की तरफ से भारी वाहन के लिए जिला क्षेत्र भारी वाहन के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है। इसी क्रम में लगातार बहराइच ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारी लगातार ज़िला प्रशासन के मिलकर प्रतिबंधित क्षेत्र संबंधित समस्या से अवगत कराया लेकिन हर बार मुलाकात के बाद समिति पदाधिकारियों को निराशा ही हाथ लगी। ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल से मुलाकात कर लिखित में अपनी समस्या से अवगत करवाया। ईंट भट्ठा कारोबारियों की समस्या को सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने संज्ञान लिया और पदाधिकारियों कि बात सुनी और परिपेक्षय में पुलिस अधीक्षक से भट्ठा कारोबारियों की समस्या का निदान करने को कहा। मौजूदा समय मे सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक नो एंट्री रहती है। नो एंट्री से होने वाली समस्या को सदर विधायक ने बहराइच पुलिस अधीक्षक को लिखित में अवगत करवाया और ईंट निर्माता कल्याण समिति की ओर से नो एंट्री में संभावित छूट के लिए निवेदन किया। मुलाकात के बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से आश्वासन दिया गया कि नो एंट्री के कारण होने वाली समस्या का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। बहराइच ईंट निर्माता कल्याण समिति की ओर से महामंत्री मोहम्मद अब्दुल्लाह, नूर आलम, जावेद जाफरी, मयंक गोयल, लोकेश तोलानी और काफी संख्या में ईंट भट्ठा व्यवसाई मौजूद रहे।