
राजस्व महा अभियान के तहत पानापुर लंगा में प्रपत्र बांट कर रैयतों को जमीन कागजात के त्रुटि सुधार के लिए किया गया प्रेरित.....
जमीन की जमाबंदी में सुधार को लेकर सरकार के स्तर से जारी राजस्व महा अभियान के तहत हाजीपुर प्रखंड के पानापुर लंगा पंचायत भवन में राजस्व कर्मचारी के द्वारा कैम्प लगा कर जमाबंदी सुधार के लिए प्रपत्र वितरण करते हुए संबंधित प्रपत्र पूर्ण विवरण के साथ भर कर जमा कराने के लिए रैयत को सम्पूर्ण जानकारी दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व महा अभियान के तहत रैयतों के जमीन से संबंधित नाम, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकवा, लगान आदि में त्रुटियों को सुधार किया जा रहा है। वहीं पूर्वजों के नाम से दर्ज जमाबंदी में भी उनके वंशजों के नाम आपसी सहमति बटवारा या न्यायालय आदेश के अनुसार संशोधन किया जाना है।
लोगों की समस्या सुनते हुए राजस्व कर्मचारी नौशाद हाशमी, वी0एल0ओ0 देवेन्द्र रजक सहित सरकारी कर्मी के अलावा पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर पंडित एवं कई वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे। कैम्प में उपस्थित लोगों की समस्या सुनते हुए प्रपत्र को सही सही भड़ने के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रपत्र वितरण किया गया। वहीं राजस्व कर्मचारी द्वारा सभी लोगों को राजस्व महाअभियान के तहत 29 अगस्त शुक्रवार को पानापुर लंगा पंचायत भवन में आयोजित होने वाले शिविर में भाग लेकर जमीन के कागजात में त्रुटि सुधार एवं अपने नाम जमाबंदी कराने के लिए प्रेरित किया गया।