logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनीपत में 15 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म

सोनीपत में एक 15 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपनी बहन के साथ झगड़ा करके घर से भाग गई थी। युवक उसे मौसी के घर ले जाने का झांसा देकर अपने साथ ले आया। उसने खरखौदा क्षेत्र में अपनी पत्नी बता कर मकान किराए पर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बिहार की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का कपड़ों को लेकर अपनी बहन के साथ झगड़ा हो गया था। इस पर वह अपना बैग उठाकर घर से निकल गई। जब वह बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो उसे बिहार के जिला पूर्णिया के गांव संझेली का मोहम्मद संजर आलम मिला।

कोलकाता छोड़ने का दिया झांसा

उसने किशोरी से कहा कि वह उसे उसकी मौसी के घर कोलकाता छोड़ देगा। किशोरी ने उस पर विश्वास कर लिया और उसके साथ ट्रेन में बैठकर दिल्ली आ गई। आरोपी उसे कोलकाता लेकर जाने के बजाय 16 अगस्त को खरखौदा के फिरोजपुर बांगर लेकर आ गया।पत्नी बता कर साथ रखा

यहां पर उसने एक मकान मालिक से किशोरी को अपनी पत्नी बताकर कमरा किराए पर रहने के लिए ले लिया। किशोरी का आरोप है कि संजर आलम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 17 अगस्त को वह उसे लेकर दिल्ली गया। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किशोरी सहित आरोपी को रेलवे पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।

खरखौदा थाना में मिली जीरो FIR

पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया और उसके बयान दर्ज करवाए। जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे खरखौदा थाने भेजकर पॉक्सो सहित अन्य धाराएं लगाईं। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

88
497 views

Comment