logo

अधेड़ किसान का झाड़ियो में शव मिलने से मचा हड़कंप - मृतक के बेटे ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप |

अधेड़ किसान का झाड़ियो में शव मिलने से मचा हड़कंप -
मृतक के बेटे ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप |

कुंडा-। खेत की रखवाली कर रहे किसान का शव सरपट की झाड़ियों के बीच मिलने से हड़कंप तथा परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को बिना विश्वास में लिए हुए तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसे परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी भैया लाल सोनकर गोतनी कछार में कोहड़ा की खेती की रखवाली के लिए कछार के खेत में रहता था। भैया लाल सोनकर के बेटे अनुराग सोनकर ने बताया कि 2 दिन पूर्व पिताजी को खेत से ही सादी वर्दी पुलिस उठा ले गई तथा मारपीट की थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि लड़की भगाने का आरोपी अरुण निषाद की मदद कर रहा है। शनिवार को वह खेत से कब और कैसे किन परिस्थितियों में गायब हो गया, यह किसी को जानकारी नहीं हुई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। जिससे परिजन किसी अनहोनी की घटना से भयभीत हो गए। काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला। रविवार को उसका शव सरपत की झाड़ियों के बीच मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। बेटे का आरोप है कि पुलिस सादी वर्दी में हमारे पिताजी को पकड़ा था। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि पुलिस के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। राजघाट पर युवक के गंगा में डूबनें पर गोतनी में हम लोग जाल डालने गए थे, तो वहां के लोग पुलिस को देखकर भाग गए थे। बाकी हम लोग को कोई जानकारी नहीं है। शव मिलने पर जल्दी पोस्टमार्टम करने के लिए तत्काल भेजा गया था। भैया लाल सोनकर की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जाए तो घटना की सही जानकारी हो पाएगी।

15
1344 views