गणपति बप्पा मोरया सुपरहिट भक्ति गीत वाक अलोन भक्ति पर हुआ रिलीज़।
मुंबई : हिंदी सिनेमा में बतौर गीतकार काम कर रहे डी.पी. सिंह (दुर्गा कृष्णा) ने लेखक व निर्देशक राजेश जी के द्वारा लिखे एलबम गणपति बप्पा मोरया एलबम की रिलीजिंग पर बताया कि इस बार उनके एलबम गणपति बप्पा मोरया के सुपरहिट गीत के साथ बॉलीवुड कलाकार मनायेंगे गणेश महोत्सव। इसके साथ ही सभी देशवासियों को भी गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए दुर्गा कृष्णा ने बताया कि शार्ट फ़िल्म पहलगाम की तरह ही इसमें भी वो बतौर पब्लिसिटी हेड काम कर रहें है और राजेश जी ने बड़ी खूबसूरती के साथ लिरिक्स से सजाया है संगीत दिया है मीनू कुमारी और अमिताभ रंजन ने, गायिका है प्रियंका मौर्या, एडिटर हैं अमित कसेरा, मीनू कुमारी, कवर डिजाइन मुन्ना ने किया है। क्रिएटिव हेड हैं राजीव पाटिल, विशेष आभार राजेश टावरी। ये गीत वॉक अलोन भक्ति पर रिलीज किया गया।