logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लड़की से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने धमकाया, 5 गिरफ्तार:दतिया में 2 नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म मामले में शामिल




दतिया में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले में 5 आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों ने लड़की से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी।

घटना 22 अगस्त की है। पीड़िता कपड़े खरीदने दतिया आई थी। यहां उसे मौसी की ननद का लड़का और उसका दोस्त मिला था। दोनों नाबालिग है और उसे स्कूटी से उड़नू की टोरिया क्षेत्र के जंगल ले गए। वहां पहले से करण, हरगोबिंद पाल और पंकज मौजूद थे।

वीडियो बनाकर धमकाया
तीनों आरोपियों ने पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों नाबालिगों ने भी धमकी देकर दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बनाया था। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देंगे।

पीड़िता अपने माता-पिता और मौसी के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की थी। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

71
3309 views

Comment