logo

करौली :- जिलें में सपोटरा, मासलपुर, नादौती एवं करौली पंचायत समिति क्षेत्र में महिला श्रमिकों को कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ किया जागरूक

एक्शनएड जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि एक्शनएड द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य महिला श्रमिकों में POSH अधिनियम (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013) के प्रति जागरूकता बढाना एवं उत्पीड़न की शिकायत स्थानीय शिकायत समिति, नजदीकी पुलिस थाना, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग की बेबसाइट एवं शी - बोक्स (she - box) पोर्टल पर करने एवं उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ईंट भट्टों, भवन निर्माण, मनरेगा, साफ सफाई सहित अन्य असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला श्रमिकों के साथ उत्पीड़न की संभावना अधिक रहती है। उत्पीड़न होने पर महिलाएं काम से निकाले जाने के डर से शिकायत नही कर पाती है। इस अभियान के तहत पोश अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

2
181 views