logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऊषा यादव सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं

राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और 6 अन्य को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकार ने यह कदम प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।इस तबादला सूची में हेमंत कलाल (2021 बैच) को सहायक पुलिस आयुक्त, जोधपुर पूर्व से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (पूर्व), कंबले शरण गोपीनाथ (2021 बैच) को सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-साचौर, जालौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर शहर, रोशन मीणा (बैच 2021) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-नीम का थाना, सीकर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पश्चिम जोधपुर, उषा यादव (बैच 2022) सहायक पुलिस अधीक्षक ,वृत्त-पाली से सहायक पुलिस आयुक्त, चौमूं लगाया गया है।
पाली शहर में सीओ सिटी का चार्ज करीब सात माह तक संभालने के बाद प्रशिक्षु IPS ऊषा यादव का ट्रांसफर जयपुर शहर के चौमूं मे हो गया है। अब वे चौमूं में सहायक पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं पुलिस आयुक्तालय जयपुर का पद संभालेगी।ऊषा यादव मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। वे वर्ष 2022 बैच की IPS अधिकारी है। हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद पाली में उनकी पहली पोस्टिंग थी। जिसमें प्रोबेशन के दौरान उन्होंने सीओ पाली सिटी का चार्ज संभाला। इस दौरान वे स्पा सेंटर और हेलमेट को लेकर चलाए गए अपने अभियान को लेकर चर्चा में रही। IPS ऊषा यादव की पढ़ाई दिल्ली में हुई। उन्होंने B.E. करने के बाद दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की थी।

86
3907 views

Comment