
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक
शिवस्वरूप शर्मा बने जिलाध्यक्ष, रोहित सिंह को मिली जिलामंत्री की जिम्मेदारी
बरेली न्यूज़:। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अति महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महावीर होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा और प्रदेश महामंत्री संजय सिंह के निर्देशन पर नए जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री की घोषणा की गई।
माण्डलिक मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने मंच से नए पदाधिकारियों के नाम घोषित किए। इसमें शिवस्वरूप शर्मा को बरेली का नया जिलाध्यक्ष तथा रोहित सिंह को जिलामंत्री चुना गया। घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट व माल्यार्पण कर दोनों का भव्य स्वागत किया।
पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
कार्यक्रम में मंचासीन बुद्धपाल सिंह चौहान सहित जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य, ब्लॉकों के अध्यक्ष और मंत्री मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में –
सुरजीत कुमार (मंत्री, भोजीपुरा), संजय शर्मा (मंत्री, क्यारा)
विजय कुमार उर्फ बब्लू भैया (जिला उपाध्यक्ष)
सचिन मुरारी शर्मा (अध्यक्ष, मीरगंज), कृष्ण कांत शर्मा
विवेक कुमार त्रिवेदी (मंत्री, बहेड़ी)
विनोद कुमार वर्मा (अध्यक्ष, दमखोदा), मोहम्मद हसन (मंत्री)
प्रेम बाबू गंगवार (अध्यक्ष, नवाबगंज), योगेश कुमार (मंत्री)
विशेष गंगवार (अध्यक्ष, शेरगढ़)
अमित सिंह राठौर (अध्यक्ष, आलमपुर जाफराबाद), अरुण पांडेय (मंत्री)
देव कुमार पटेल (अध्यक्ष, विथरीचैनपुर), प्रेमशंकर (मंत्री)
वनवारी लाल राठौर (अध्यक्ष, मझगवां)
अनुज शर्मा (अध्यक्ष, रामनगर), अफजल बेग (मंत्री)
संजय शर्मा व मोहम्मद नफीस (फतेहगंज पश्चिमी)
रोहित शर्मा (भुता), संतोष सिंह (मंत्री)
विनोद दिवाकर (कोषाध्यक्ष)
शशिभूषण कश्यप (आईटी सेल जिलाध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी)
शामिल रहे।
पत्रकारों का भी हुआ सम्मान
बैठक में जिले भर से सैकड़ों शिक्षक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही उपस्थित पत्रकारों का भी अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।