वैक्सिनेशन व ऑक्सिजन प्लांट हेतु रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि ने स्वीकृत किए 2.14 करोड़ रुपए
#Ratangarh(चूरू)।रतनगढ विधायक अभिनेश महर्षि जी की संवेदनशीलता, राजलदेसर सरकारी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक श्री अभिनेष महर्षि जी ने बताया कि वे Covid19 महामारी को लेकर पुरी तरह गम्भीर है इसलिए रतनगढ विधान सभा क्षेत्र के लिए CMRF फंड में दिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए है जिससे
18से 44 के युवाओं को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि राजलदेसर में 7 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दानदाताओ के सहयोग से प्राप्त हो चुके है और कल से ही कोविड वार्ड शुरू हो जाएगा।
रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की स्वीकृति जिला कलेक्टर को भेज दी है जिसमे रतनगढ़ हॉस्पिटल को 20, राजलदेसर हॉस्टल को 15 , छापर हॉस्पिटल को 10 तथा पड़िहारा हॉस्पिटल को 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेंगे।
राजलदेसर में ऑक्सीजन जेनरेशन हेतु प्रति मिनट 100 लीटर वाले प्लांट हेतु 30 लाख रुपये स्वीकृत किये है।
साथ ही ऑक्सीजन के बड़े सिलेंडर कुल 100 हेतु भी राशि स्वीकृत की है।
साथ ही राजलदेसर हॉस्पिटल की अन्य समस्याओं का निदान भी मौके पर किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह सहला, नंदलाल सुरोलिया, राजलदेसर मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, महामंत्री मदन दाधीच व राजेश गर्ग, कोषाध्यक्ष खेमराज पारीक, नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी,पार्षद पवन प्रजापत व शीतल खडोलिया, गोपाल मारू, ललित दाधीच, कैलाश सोनी आदि उपस्थित थे।