logo

16 मोटरसाइकिल बरामद तीन गिरफ्तार

राउरकेला पुलिस को शहर में हुए बड़े परिमाण में मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता। राउरकेला पुलिस ने आज पुलिस मुख्यालय उदितनगर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में इसका खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की 16 मोटरसाइकिल के साथ मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए गए है।
इसीक्रम में रघुनाथपाली थाना की पुलिस ने वाहन चोरी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। मामला रघुनाथपाली थाना कांड संख्या-455/2025, दिनांक 18 अगस्त 2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर लोहार उर्फ सोनू (36), निवासी जलदा सी ब्लॉक, राउरकेला, रबी लोहार (21), निवासी भंज पल्ली, थाना कोइडा, जिला सुंदरगढ़, और पंडा महाकुड (32), निवासी आजाद बस्ती, थाना कोइडा जिला सुंदरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के आपराधिक (रिकॉर्ड) की जांच अभी जारी है।
गिरफ्तारी के साथ ही यह मामला अन्य कई पुराने कांडों से भी जुड़ता पाया गया है,
जिनमें 1.रघुनाथपाली थाना कांड संख्या-455/2025
2.रघुनाथपाली थाना कांड संख्या-460/25
3.रघुनाथपाली थाना कांड संख्या-312/25
4. टांगरपल्ली थाना कांड संख्या-60/25
5. टांगरपल्ली थाना कांड संख्या-167/25
6. टांगरपल्ली थाना कांड संख्या- 167/24
7. टांगरपल्ली थाना कांड संख्या-312/24

जब्त वाहन सूची

1-OD 14Q 2225, Honda CB 125,
2 -OD14U-2911 Hero Super Splendor,
3 -OR14U5536 Hero CBZ Xtrem,
4 -OD14Q-4842 TVS Apache Old Model
5 -OD14S-8433 Hero HF Delux
6 -OD14P-4116 Honda Activa Scuti, (Black)
7 -OD14L-7603 Hero HF Delux (Black Blue)
8 -OD14R-8399 TVS Redone.
9 -OD14Q-1741 Honda Shine.
10 -OD14W-4432 Honda Shine BS-VI.
11 -OD14T-9104 HF Delux.
12 -OD14Q-7093 Honda Shine.
13 -OR14K-8138(नकली नंबर) होंडा यूनिकॉन दिखाई नहीं दे रहा है।
14 -OR14K6613 Hero Honda Passion plus
15 -OR14K8792 Hero Honda CD Down.(Merun color)
16 -OR14P1661 Hero Honda CD Deluxe (Merun Color)

राउरकेला पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

3
164 views