logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरगाह पुलिस पत्रकारों के पास आई कार्ड होने के बाद भी फर्जी बताकर करती है उत्पीड़न

तेजवापुर (बहराइच)। जनपद के दरगाह पुलिस पत्रकारों को फर्जी बताकर करती है पत्रकारों का उत्पीड़न ।

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पत्रकार     तिलकराम मिश्रा कवरेज करने जा रहे थे इसी बीच दरगाह शरीफ फलाईओवर के पास स्थित स्टेट बैंक के सामने चेकिंग कर रहे दरगाह पुलिस चौकी उ०नि० अतिउल्ला द्वारा पत्रकार तिलकराम मिश्रा को रोक लिया गया जिसपर पत्रकार द्वारा बताया गया कि मै एक समाचार पत्र से पत्रकार हूं कबरेज करने जा रहा हूँ । इस पर उप निरीक्षक अतिउल्ला आगबबूला हो गये और पत्रकार के साथ अभद्रता से पेश आये।
 उप निरीक्षक अतिउल्ला का रवैया देख पत्रकार ने जब एस एच ओ दरगाह को सम्पर्क कर जानकारी दी जिसपर एस एच ओ दरगाह शरीफ ने उप निरीक्षक अतिउल्ला से बात कर पत्रकार को छोडऩे को कहा तो एस एच ओ से उप निरीक्षक ने कहा पता नहीं कौन से पत्रकार है फर्जी पत्रकार है जिसपर एस एच ओ दरगाह ने कहा कि आप उसका आई कार्ड चेक कर लीजिए और जाने दीजिए। बहराइच पुलिस पत्रकारों के शोषण में आये दिन सुर्खियो में रहती है। वहीं बहराइच की तेजतर्रार एसपी व उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों के प्रति कितने भी दावे कर ले सब धराशायी  है। पुलिस के इस रवैये से पत्रकार त्रस्त है।

219
2 comment
22164 views
1 shares

Comment
  • Ajai Kumar Dixit

    आप के संपादक जी का क्या रोल है। क्या उन्हों ने पुलिस अधीक्षक से बात की सुप्रीम कोर्ट के नये आदेश के अनुसार पुलिस उप निरिक्षक पर एफ आई आर करो हम आप के साथ हैं ।

  • Ajai Kumar Dixit

    आप के संपादक जी का क्या रोल है। क्या उन्हों ने पुलिस अधीक्षक से बात की सुप्रीम कोर्ट के नये आदेश के अनुसार पुलिस उप निरिक्षक पर एफ आई आर करो हम आप के साथ हैं ।