logo

विद्वान लेखक डी. स्वर्ण की तीन पुस्तकों का लोकार्पण, समाज को नई दिशा देने का प्रयास

मेरठ। सेवानिवृत्त आईएएएस अधिकारी एवं विद्वान लेखक श्री डी. स्वर्ण की तीन पुस्तकों “भाषा”, “धर्म चेतना” और “धर्मांध भारत” का अनौपचारिक लोकार्पण उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ कार्यालय में हुआ। 75 वर्षीय डी. स्वर्ण ने अपने गहन अध्ययन और अनुभव से समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है।

“भाषा” में बच्चों को बोलचाल में कुशल और व्यवहारिक शिक्षा पर बल दिया गया है, “धर्म चेतना” में धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया है, वहीं “धर्मांध भारत” में अंधविश्वासों पर प्रहार करते हुए लेखक ने तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए हैं।

कम सुनने की चुनौती के बावजूद लिखने का उनका जुनून प्रेरणादायी है। तीनों पुस्तकें फ्लिपकार्ट, अमेज़न, गूगल प्ले बुक्स और उत्कर्ष प्रकाशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पाठकों और साहित्य प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

22
351 views