logo

कल्पना पांडेय ने मेरठ के जानीखुर्द में "पानी पंचायत" कर दिया जल-जंगल-जीवन बचाने का संदेश


मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने नमामि गंगे अभियान के तहत जानीखुर्द गांव में "पानी पंचायत" का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया।

कल्पना पांडेय ने कहा कि “जब हम जल बचाएंगे तभी जंगल और जीवन सुरक्षित रह पाएंगे। यदि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी रही तो जीवन भी संकट में पड़ जाएगा।” उन्होंने नदियों में घर का कूड़ा, प्लास्टिक, गंदे कपड़े व पूजा सामग्री न डालने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को दैनिक घरेलू कार्यों में जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी और सभी से पर्यावरण बचाने की मुहिम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

41
1292 views