logo

आरएलडी नेताओं ने स्व. कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, जननायक स्व. कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने नगर निगम लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी का राजनीतिक एवं प्रशासनिक जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास को नई दिशा दी और राज्यपाल के रूप में भी अपनी कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ी।

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी का योगदान राष्ट्र और समाज के लिए अविस्मरणीय है। उनके ऐतिहासिक निर्णय और विकास कार्य हमेशा जनमानस में उन्हें जीवित रखेंगे।

19
3179 views