logo

वरिष्ठ समाजसेवी विवेक त्यागी की सुपुत्री नित्या ने NEET PG परीक्षा में A.I.R 427 प्राप्त कर किया परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाया

ग़ाज़ियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी विवेक त्यागी की सुपुत्री नित्या ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए NEET PG परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 427 प्राप्त की है। नित्या की इस असाधारण उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ समस्त त्यागी ब्राह्मण समाज का नाम गौरवान्वित हुआ है।

नित्या की सफलता को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। इस उपलब्धि से ग़ाज़ियाबाद सहित पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।

विवेक त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि “यह क्षण हमारे लिए गर्व का है। नित्या की सफलता न केवल हमारे परिवार बल्कि पूरे त्यागी ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

नित्या की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी, विशेषकर समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।

8
1172 views