logo

समारोह में सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी को किया सम्मानित

देवरिया। पशु चिकित्सालय देवरिया परिसर में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ देवरिया द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीवीओ डॉ ए.के.वैश्य ने सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी नन्दलाल प्रसाद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं इनके कार्यो की सराहना किया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ यू.के.सिंह व डॉ ओमप्रकाश प्रजापति ,पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिवरामपति त्रिपाठी,उपाध्यक्ष निशाकान्त तिवारी एवं मंत्री पंकज शाही ने भी नंदलाल प्रसाद को माला पहनाकर सम्मानित किया । संघ के संरक्षक अशोक कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं सम्मान समारोह में उपस्थित पूर्व में सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी घनश्याम उपाध्याय,राम रेखा प्रसाद, छट्ठू लाल राय ,आंनद कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ लिपिक अमरेन्द्र कुमार सिंह को संघ के सदस्यों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती,पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश्वर श्रीवास्तव,अशोक कुमार,विष्णु गौड़,जितेन्द्र कुमार,मनीष कुमार, सतीश चौहान शशांक शेखर शाही,वसीम,व छोटन सिंह आदि उपस्थित रहे।

18
2388 views