logo

पनियरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की माता का निधनः शाम चार बजे भौराबारी पूल के रोहिन नदी पर होगा अंतिम संस्कार

पनियरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश जायसवाल की माता श्रीमती आदि देवी का 85 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की स्थिति है।

स्वर्गीय लक्खी प्रसाद की पत्नी श्रीमती आदि देवी ने अपने पीछे चार पुत्र रमेश, राजेश, राकेश और संतोष सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। निधन की सूचना मिलते ही पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह पहुंचे। पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल और पनियरा चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल, केसरिया हिन्दू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महराजगंज शैलेश प्रजापति अन्य क्षेत्रीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

श्रीमती आदि देवी का अंतिम संस्कार भौराबारी पुल के पास रोहिन नदी के तट पर शाम चार बजे किया जाएगा।

16
3585 views