logo

(दानिश आलम फारूकी) पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जंयती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय नजीबाबाद पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

आज कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय युवा पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जंयती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय नजीबाबाद पर पूर्व नगर अध्यक्ष शजर तय्यब जी की रहनुमाई में एक श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसका संचालन जिला सचिव शाहिद सिद्दीकी जी ने किया और अध्यक्षता शजर तय्यब ने की।
जिसमें बोलते हुए नगर अध्यक्ष सेवादल फैज आलम ने स्वर्गीय राजीव जी के जीवन पर प्रकाश डाला और सुलेमान खान ने राजीव गांधी द्वारा किए गए देश हित कार्यों का उल्लेख किया।
जिला सचिव शाहिद सिद्दीकी जी ने सभी कांग्रेसियों को उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।
पूर्व नगर अध्यक्ष शजर तय्यब ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की।
सभी ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार श्री नावेद फरीदी जी, जिला सचिव शाहिद सिद्दीकी,पूर्व नगर अध्यक्ष शजर तय्यब,नगर अध्यक्ष फैज आलम, उपाध्यक्ष सुलेमान खान,युवा नेता फैसल अरबाज खान जरीफ शेख राहुल कुमार अंकित सुमित्रा देवी,शकील अरुण राजपूत,देव कुमार कुशवाहा,सरोज देवी ने शिरकत की।

11
1032 views