logo

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद की हरियाणा प्रदेश कार्यसमिति बैठक 24 अगस्त को जींद में

जींद। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा हरियाणा प्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन 24 अगस्त 2025 (रविवार) प्रातः 10 बजे किया जाएगा। यह बैठक जींद हवेली होटल, एनएच-352, न्यू बस स्टैंड, जींद (हरियाणा) में सम्पन्न होगी।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामावतार पलसानियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि श्री मनु चौधरी 'दाँतल’ (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश) एवं मनोज चहल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

बैठक की अध्यक्षता सुरेश सिरोही 'जैलदार' (प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा) करेंगे तथा डॉ. नवीन नैन भालसी (राष्ट्रीय संयोजक) मार्गदर्शन देंगे।

आयोजन में टोनी वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड), भवानी सिंह 'किरमारा' (प्रदेश संयोजक हरियाणा) एवं संदीप चहल (प्रदेश महासचिव हरियाणा) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का उद्देश्य समाज को सीमाओं से परे जोड़ना और संगठनात्मक मजबूती के साथ सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करना है।

7
1019 views