भारतीय सेवा समाज व डालमिया सेवा ट्रस्ट द्वारा 21 अगस्त को बुहाना में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन
भारतीय सेवा समाज व डालमिया सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रहलाद सिंह तँवर की 29वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार 21 अगस्त को बुहाना में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनसिंह तँवर ने बताया कि बाबा उम्मद सिंह पीजी महाविद्यालय में चिकित्सक डॉ. जोगेंद्र सिंह दिल्ली, सवाई सिंह रतनू प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा यूनिट टीम के द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएँ दी जाएंगी। शिविर के उद्घाटन में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख व भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी होंगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पूनिया, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावण्डिया व सूरजगढ़ प्रधान बलवान पूनिया होंगें।