logo

हिमाचल के सिरमौर जिला के उपमंडल पच्छाद के घिन्नीघाड़ विकास मंच ने वन महोत्सव का किया आयोजन


सराहां 19 अगस्त घिन्नीघाड़ विकास मंच द्वारा ग्राम बगाहाँ के निकट वन विभाग के साथ मिलकर एक वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर समीक्षा बेदी रही, जब की श्री राजेन्द्र शर्मा पंचायत उपप्रधान व श्री तारादत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर शिव शक्ति महिला मण्डल वह सृष्टि महिला मंडल की महिलाओं के साथ मिलकर संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण किया जिसमे अनार आंवला बिहोल् इत्यादि किसानों के लिए लाभकारी प्रजाति यों का रोपण किया गया। घिन्नीघाड़ विकास मंच इस क्षेत्र की छह पंचायतों के जन मानस के बीच पर्यावरण जागरूकता, ग्रामीण विकास, नशा निवारण के क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। यह संगठन वों के संरक्षण में आमजन व उपभोक्ता समूह के बीच जागरूकता पैदा करने खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये संगठन आने वाले समय में इन सभी छह पंचायतों में अनेक प्रकार के जागरूकता शिविर, जनसहयोग से कार्यों का क्रियान्वयन करने का प्रयास कर रहा है।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में घिन्नीघाड़ विकास मंच के मुख्य संरक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमार शर्मा, संगठन के प्रधान योगेन्द्र पाल नागवान, कोषाध्यक्ष राजेश अत्री, संगठन की जामुन की सैर इकाई के अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, सदस्य रमेश शर्मा, रमेश दत्त नागवान, अजय शर्मा उपस्थित रहे। शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष गीता शर्मा तथा सचिव गीता ठाकुर व सृष्टि महिला मंडल की प्रधान अनीता देवी व सचिव कमलेश सहित सुमन देवी टीका देवी ब्रेल मंत्री कमलादेवी कुसुमलता सत्यादेवी ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया।

रोटरी इनरव्हील क्लासिक नाहन की महासचिव नीलम शर्मा ने इस कार्यक्रम में पौधारोपण किया तथा महिलाओं के समूह को जंगलों को बचाने का आह्वान किया मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों ने मानव जाति के अस्तित्व के लिए वनों के संरक्षण पर ज़ोर दिया संगठन के प्रधान योगेन्द्र पाल नागवान ने बताया कि आने वाले सप्ताह में संगठन अन्य पंचायतों में इसी प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम तथा जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है


24
2364 views