logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा मामला सामने आया है। एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव को गलाने के ल

खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा मामला सामने आया है। एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। युवक की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब है। मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का रविवार दोपहर 3 बजे का है।

डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- उत्तर प्रदेश निवासी हंसराम उर्फ सूरज की लाश मिली है। मकान से बदबू आने पर मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया था। मौके पर पहुंचे तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम में शव पड़ा मिला। जिस पर नमक डाल रखा था। युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया था।

169
2291 views

Comment