logo

भाजपा नेता सौरव शर्मा ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

शाहदरा दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सौरव शर्मा ने क्षेत्रवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा-

“अधरं मधुरं वदनं मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरम्। हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्।”

सौरव शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका जन्मोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि समाज को सच्चाई और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

53
3164 views