logo

गुना जिले में कलेक्टर कन्याल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा साफा बांधकर पहुंचे; कलेक्टर बोले कि गुलाब की खेती का लक्ष्य 500 हेक्टेयर तय किया गया है

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद तिरंगे के रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। उन्होंने परेड की सलामी ली।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार दोपहर शहर में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई थी। डेढ़ घंटे में सवा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इससे कार्यक्रम की तैयारियों पर फर्क पड़ा था।

परड़े की सलामी के बाद मुख्यमंत्री का भाषण सुनाया गया।
ग्राउंड के चारों कोनों ने चार बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं, जिस पर वहां मौजूद नागरिकों ने सीएम डॉ मोहन यादव का संबोधन सुना। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शुभकामना संदेश पढ़ते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि हम विकसित जिले की योजना और संकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे जिले में असीम संभावनाएं हैं। ईट राइट कार्यक्रम में जिले में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। गुलाब उत्पादन को राष्ट्रीय पहचान मिला है। गुलाब खेती का लक्ष्य 500 हेक्टेयर तय किया गया है। कुंभराज का धनिया GI टैग की ओर अग्रसर है। युवा संगम कार्यक्रम में पिछले पांच महीनों में जिले ने प्रथम पांच जिलों में स्थान पाया है। पिछले दो महीनों में युवा संगम कार्यक्रम में जिला पहले स्थान पर रहा है।

इससे पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के लिए कलेक्ट्रेट को तिरंगे रंग की आकर्षक रौशनी से सजाया गया था। ADM अखिलेश जैन, जिला पंचायत CEO अभिषेक शर्मा सहित जिलाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर तिरंगे रंग का साफा बांधकर पहुंचे।"

3
302 views