logo

राष्ट्रवादी युवा कॉंग्रेस दिल्ली प्रदेश के द्वारा स्वतंत्रता दिवस सरिता विहार में मनाया गया

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2025 – तिरंगे के नाम, देश के नाम 🇮🇳

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और दिल्ली उपाध्यक्ष NYC श्री रविन्दर मालिया जी के सशक्त नेतृत्व में, दिल्ली NYC टीम ने इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस सरिता विहार में बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जहाँ तिरंगा शान से लहराया और सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इसके बाद एक भव्य यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर टीम ने NCP की उस विचारधारा को भी जन-जन तक पहुँचाया, जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करती है और सभी का सम्मान करती है। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।।।।इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश के सचिव कुमार विशाल जी,मनोज जी,प्रेम किशन जी,राजपाल जी,निखिल यादव जी ,सचिन मिश्रा जी, भारत भूषण जी,मनीष जी,तेजेन्द्र जी,दीप चंद जी,सभी साथियों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना सहयोग दिया।।।।

42
110 views