logo

मुरादाबाद स्कूलों से तिरंगे के रंग में सरोबार हुआ शहर, आज निकाली तिरंगा यात्रा

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की ओर से शहर को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। नगर निगम कार्यालय के साथ कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर निगम की ओर से सजावट की गई है। साथ ही बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा इंपीरियल तिराहे से शुरू होकर ताड़ीखाना, गुरहट्टी, जैन मंदिर होते हुए कंपनी बाग पर आकर समाप्त होगी। यात्रा सुबह आठ बजे निकाली जाएगी जिसमें निगम के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। नगर आयुक्त ने रैली में शामिल होने की शहरवासियों से अपील की है। इसके अलावा बुधवार को नगर निगम और आईईसी टीम ने वार्ड नंबर-52 में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया। टीम ने कई अन्य वार्डों में लोगों को जागरूक किया। AIMA MEDIA मोहम्मद नसीम ब्यूरो मुरादाबाद न्यूज

22
251 views