स्वतन्त्रता दिवस पर पत्रकार हुए अपमानित।
स्वतन्त्रता दिवस पर पत्रकार हुए अपमानित।
कार्बी-अंगलांग जिले के बोकाजान मे बोकाजान महकमा प्रशासन द्वारा स्थानीय पत्रकारो को अपमान की घटना चर्चा का केन्द्र बन गया है।मालूम हो कि हर वर्ष बोकाजान मे स्वतंत्रता दिवस बोकाजान महकमा प्रशासन के सौजन्य से बोकाजान के खेल मैदान मे आयोजित किया जाता है जिसमे अन्य गणमान्य व्यक्तियो,संस्थानो समेत बोकाजान के सभी प्रेस संगठनो को वतौर अतिथि के रुप मे आमंत्रित किया जाता है। और इसी क्रम मे इस वर्ष भी आमंत्रित किया गया था।परंतु इस वर्ष प्रेस संगठनो के सदस्यो को समारोह स्थल के फाटक पर यह कह कर रोक दिया गया आप लोगो का इधर से प्रवेश वर्जित है। इस घटना को प्रेस वालो ने अति निंदनीय करार दिया।अब प्रश्न है कि जब प्रेस वालो का प्रवेश वर्जित ही था तो महकमा प्रशासन ने आमंत्रित क्यों किया।
Bokajan riport