logo

कर्मा ब्लॉक मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह ब्लॉक प्रमुख ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

रिपोर्टर - अली रजवी

सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी और उनके प्रतिनिधि रामधार कोल ने ध्वजारोहण किया।

समारोह में वीडियो कर्मा और क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय शामिल हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सजीवन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। ब्लॉक के सभी कर्मचारी और अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने देश की आजादी के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष बना दिया।

18
1178 views