
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा रिकॉर्ड 19 वीं बार ध्वजारोहण
बिहार के गांधी मैदान में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 9 बजे ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगातार 19वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित किया।
मुख्य समारोह में परेड के बाद बिहार सरकार के 15 विभागों की आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें उद्योग विभाग की झांकी विशेष आकर्षण रही। इन झांकियों में प्रदेश की उपलब्धियों, विकास कार्यों, नीतियों और योजनाओं को दिखाया गया। प्रत्येक झांकी को उत्कृष्टता के आधार पर पुरस्कार भी दिया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुल्क केवल ₹100 करने और मुख्य परीक्षा मुफ्त करने का ऐलान किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर के कई स्थानों पर किया गया, जिससे आम जनता भी आयोजन का हिस्सा बन सकी।
पटना के गांधी मैदान का रंग-बिरंगा नजारा और विभागों की झांकियां प्रदेशवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे शहर में देशभक्ति का उत्साह देखा गया।
पुरुषोत्तम झा
पटना
On X {Twitter} @pranamya_parash