logo

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा भोपाल के कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई

भोपाल के कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद भी मौजूद रहे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और यात्रा के बारे में जानकारी दी दोपहर 12 बजे सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री यात्रा स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए यहां सैलाब ही उमड़ पड़ा है। यह यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

8
4 views