
प्रधान का सम्मान, सड़कों पर गंदगी का अम्बर
कीचड़ लगे पैरों से बच्चे करेंगे झंडे रोहणा,
विकास से अछूता ग्रामीण क्षेत्र,
चित्रकूट- मुख्यमंत्री से सम्मानित विकास खण्ड पहाड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उन्नावबन्ना माजरा बघवारा में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। गांव में सड़क से लेकर नालियां तक टूट जाने का दंश ग्रामीण व राहगीर भुगत रहे हैं। गांव में पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं हुआ है। नालियां गंदगी से जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं की गई। इन सब का खामियाजा ग्रामीणों को बारिश होने पर जल भराव के रूप में भुगतना पड़ता है।लोगों ने कहा कि गांव की प्रमुख सड़क होने के कारण आवागमन अधिक है।बच्चों बुजुर्ग महिलाओं को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी रोहित शुक्ला जी ने बता की ग्राम प्रधान सुधा त्रिपाठी को कई बार समस्या को बताया गया।स्थिति में कोई सुधार नही हुआ।आज भी हम लोग कीचड़,जलभराव, गड्ढों से गुज़र रहे हैं। बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई लोगों कीचड़ भरे गड्ढों में गिर कर घायल हो चुके हैं।इसकी पड़ताल के लिए हमारे संवाददाता ने पंचायत सचिव कुसुम पाल जी से बात की
संवाददाता सवाल - ग्राम पंचायत के मजरा बघवारा की 120 मीटर सड़क पूरी तरह टूटी कीचड़ युक्त है।
सचिव - सड़क का निर्माण कार्य सांसद निधि से किया जाएगा। पंचायत में बजट नहीं है।
सवाल - 120 मीटर सड़क गांव के अंदर की सड़क पंचायत के अधीन निर्माण होता है।
सचिव - इनकी जानकारी आप पूर्व प्रधान, आप मुख्यमंत्री जनसुनवाई (IGRS) से प्राप्त कर सकते हैं।
सवाल - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाएंगे। मुख्यमंत्री जी हर घर तिरंगा, स्वच्छता अभियान का ऐलान किया हुआ है।
सचिव - सफाई करवा दी जाएगी। सफाई कर्मी व्यस्थाय है। अधिक जानकारी मुझे नहीं है आप IGRS से प्राप्त करे।
अब सचिव मैडम को कौन बताए कि जनसुनवाई (IGRS) शिकायत दर्ज करने के लिए होती है न कि जानकारी प्राप्त करने के लिए। प्रशासनिक उदासीनता के कारण आजादी के 79साल बीतने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों का विकास आज भी कीचड़ गंदगी गड्ढों में लिप्त है। आप को बता दे ग्राम प्रधान सुधा त्रिपाठी जी को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।