logo

महेंद्र का आईआईटी धनबाद में चयन, सियाणा के मेघवाल समाज का गौरव

सियाणा (जालौर)
संघर्ष और लगन से कोई भी ऊँचाई पाई जा सकती है—इस बात को सियाणा के महेंद्र कुमार पुत्र श्री गोपाराम मेघवाल ने सच कर दिखाया है। मजदूरी करने वाले पिता के बेटे महेंद्र ने प्रतिष्ठित आईआईटी धनबाद, झारखंड में बी.टेक (केमिकल इंजीनियरिंग) में प्रवेश प्राप्त कर पूरे क्षेत्र और मेघवाल समाज का नाम रोशन किया है।

महेंद्र ने 10वीं कक्षा में 97.33% अंक हासिल किए और 12वीं की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, जसवंतपुरा से पूरी की। इसी दौरान उनका चयन आईओसी संचालित सुपर-30, जोधपुर में हुआ, जहां एक वर्ष की कठिन तैयारी के बाद उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

सियाणा क्षेत्र के मेघवाल समाज से इस वर्ष आईआईटी में चयनित होने वाले वे इकलौते विद्यार्थी हैं। उनकी सफलता न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। महेंद्र की कहानी यह संदेश देती है कि कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी हों, जुनून और मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

8
741 views