logo

सीता नगर मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी के आव्हान पर सीता नगर मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र वर्मा जी के नेतृत्व में आज एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्री नवल तिवारी जी, श्री मनवीर सिंह चौहान जी, श्री राहुल भारद्वाज जी, श्री श्याम सिंह चाहर जी सहित मंडल के पदाधिकारी, पार्षद गण, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, वार्ड संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में जनमानस में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने एवं जन-जन में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

2
156 views