logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुलढाणा जिल्हा के ग्राम चांदुर बिस्वा के शांति प्रिय नागरिकों ने लगाई गृह मंत्री से गुहार

बुलढाणा जिल्हा के ग्राम चांदुर बिस्वा के शांति प्रिय नागरिकों ने लगाई गृह मंत्री से गुहार

पुलिस के ज़रिए कुरान शरीफ के अपमान किए जाने की जांच कर के दोषियों को सलाखों के पीछे डाला जाए

बुलढाणा :  बुलढाणा  जिला (महाराष्ट्र) के ग्राम चांदूर बिस्वा में
 28.04.2021 को जो दुखद घटना घटी उसको लेकर शांति प्रिय नागरिकों में अफसोस की लहर दौड़ रही है। पुलिस के जरिए घर में घुस कर कुरान शरीफ का का अपमान किया गया ऐसा शाकिर खान और उनके पड़ोसियों का कहना है। इस घटना की लिखित तकरार जिला पुलिस अधीक्षक बुलढाना को दी गई। जब तक इस मामले की जांच नहीं होती और दोषियों पर कानूनी कारवाई नही की जाती तब तक गांव की शांति की गारंटी नहीं दी जा सकती ऐसी चर्चा है।
कुरान शरीफ को काले जादू की किताब घोषित करना किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 08.05.2021 को मा. गृह मंत्री महाराष्ट्र राज्य सरकार को पत्र लिखकर गांव के नागरिकों ने सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। निवेदन में कहा गया है की इस मामले की जांच की जाए और जो भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ऐसा कर रहे है उनका पर्दा फाश किया जाए। पुलिस प्रशासन किन राजनीतिक लोगो के इशारे पर काम कर रही है और कोन लोग प्रशासन की दिशा भूल कर रहे है। मासूम लोगो को काले जादू के आरोप में क्यों फसाना चाहते है इस की भी जांच हो। ऐसा गांव के नागरिकों का कहना है।

243
15024 views

Comment