logo

ट्रिपल हत्या 15 लाख की लूट और डिलवरी ब्वाय की हत्या सरकार के माथे पर कलंक -पप्पू अली....।

ट्रिपल हत्या 15 लाख की लूट और डिलवरी ब्वाय की हत्या सरकार के माथे पर कलंक : पप्पू अली

रायपुर /सिमगा -प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है। बहुजन आंदोलन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने कहा कि राजधानी में सरेआम 15 लाख की लूट हो गयी वही धमतरी में तीन लोग की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। रायपुर चंगोराभाठा में डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से पूरी राजधानी में भय का माहौल है, रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही। बहुजन आंदोलन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने कहा कि अपराधिक तत्व इतने बेखौफहो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है। राह चलते किसी को भी चाकू मार दी जा रही, सड़कों पर खुलेआम हत्या हो रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांच घटनाएं हो चुकी है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है।

14
2658 views