logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूनियन बैंक के रिश्वतखोर चपरासी दीपक सेन पर नहीं हो रही कठोर कर्यवाही


मामला मैहर जिले से जुड़े यूनियन बैंक शाखा का है बता दें कि कुछ दिनों पहले यूनियन बैंक में पदस्थ एक चपरासी द्वारा गरीबों किसानों का क्रेडिट कार्ड या लोन पास करने के बहाने उनसे जबरदस्ती मोटी रकम वसूली करता था जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधक महोदय से भी की गई तो कुछ दिनों के लिए चपरासी को बैंक से बाहर कर दिया गया लेकिन यह एक दिखावा था वह चपरासी फील्ड पर घूम कर यूनियन बैंक का काम करता रहा अब धीरे-धीरे फिर से शाखा में आने लगा यह एक मिली भगत के तहत कार्य हो रहा है सवाल यह है कि जो किसानों का पैसा हड़प लिया गया जो बेचारे गरीब अनपढ़ हैं जिन्हें पता ही नहीं की लोन पास कराने का पैसा लगता भी है या नहीं ऐसे लोगों का पैसा कब मिलेगा क्या यूनियन बैंक शाखा भ्रष्टाचार का को संरक्षण दे रही है यदि इस तरह बैंक ही करेगा तो फिर बाहर फर्जी लोगों को कौन रोक सकता है ऐसे लोगों पर बैंक क्यों नहीं कठोर कार्रवाई कर रही है और चपरासी को तत्काल पद से पृथक कर कानूनी कार्यवाही करवाई नहीं कर रही है अन्यथा इसी तरह से किसान गरीब अभी भी पीस रहा है और पिसता चला जाएगा जिसको कोई सुनने वाला भी नहीं है

76
3178 views

Comment