logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैरिटी एवं ह्यूमन कॉज के जरिये गरीबों को खाद्य सामग्री मुहैया करवाई दून के व्यापारियों ने

देहरादून। देश और प्रदेश में लॉक डाउन है और ऐसे में सबसे ज्यादा मार पड़ी है उन गरीब तबके पर जोकि रोज कमाता और रोज खाता है।अब जबकि लॉक डाउन है तो जाहिर है इन गरीब तबके के लोगों के सामने समस्या है कि इनको काम कैसे मिलेगा और ये लोग कैसे अपना और अपने परिवार का पेट भरेंगे।इन सब को देखते हुए देहरादून के कुछ व्यापारियों ने चैरिटी एवं ह्यूमन कॉज नाम की संस्था बनाकर इन गरीबों को राशन मुहैय्या कराने  का जिम्मा उठाया है।  

संस्था ने आज बिंदाल पुलिस चौकी के सहयोग से देहरादून के मच्छी बाजार सहित गोविंद गढ़ क्षेत्र की आज़ाद कॉलोनी में गरीब लोगों को राशन वितरित किया। पेशे से व्यापारी समाजसेवी राजेश मित्तल ने कहा कि, ‘इन विकट परिस्थितियों में गरीबों तक राशन पहुँच जाये, जिससे कि वे अपना और अपने परिवार का पेट भर सके इससे पुण्य कार्य और क्या हो सकता है।’ 

 ये व्यापारी एवं समाजसेवी आपस में पैसे इकट्ठा करके इन लोगों तक राशन मुहैय्या करा रहे हैं, ताकि कोई भी भूखा न सोये इसके लिए सभी व्यापारी पूरे तन मन धन से इस सेवा कार्य मे जुटे हैं और जब तक लॉकडाउन है उनका ये अभियान जारी रहेगा।  इस मौके पर संस्था के सुदेश अग्रवाल कमल जैन, राहुल अग्रवाल, अंकुर जैन, राजकुमार मित्तल, गौरव गुप्त, नितिन जैन, सुभाष अग्रवाल अरुण कुमार एवं समस्त टीम मौजूद रही।

265
24629 views

Comment