logo

जगनेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

आगरा - जगनेर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ.लवलेश कुमार के नेतृत्व में बाल्मिकी चौक से मेन बाजार में होते हुए ग्वाल बाबा मंदिर पर भव्य तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया रहे भदौरिया जी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की ये बलिदान ओर पराक्रम की बजह से आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हे। हर हिंदुस्तानी को देश के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए। जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा, मण्डल अध्यक्ष डॉ.लवलेश ने भी सभी को संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरबिलास अग्रवाल,रवि अग्रवाल,राम प्रकाश फौजी,मनोज गर्ग , मीतेश अग्रवाल ,रविन्द्र परमार,महेश उपाध्याय , अविनाश परमार,पवन मंगल,डॉ.प्रदीप,विनोद परमार,युवराज,राजेश कुशवाह,जीतू सेन,
विनोद,देवीसिंह,रामवीर,बनवारी रॉकी चंसोरिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

48
1988 views