logo

ऐतिहासिक जॉइनिंग में हजारों युवाओं ने थामा “सैल्यूट तिरंगा” का हाथ

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2025 —
सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के संरक्षक माननीय सांसद, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, श्री मनोज तिवारी जी के निज आवास पर “सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन – युवा मोर्चा” के बैनर तले एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के संरक्षक एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद माननीय श्री मनोज तिवारी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री सच्चिदानंद पोखरियाल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुभाष प्रधान जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी असम और हरियाणा प्रदेश एवं युवा मोर्चा राष्ट्रीय सह प्रभारी श्री नवीन कुमार जी, राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री मयंक त्यागी जी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने घोषणा की कि जल्द ही दिल्ली के रामलीला मैदान या किसी बड़े आयोजन स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें देशभर से लाखों युवा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित कर उनसे युवा आयोग के गठन की मांग की जाएगी।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में “भारत को विश्व गुरु” बनाने के संकल्प और मिशन 2047 को आगे बढ़ाने में “सैल्यूट तिरंगा” की भूमिका पर चर्चा करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा दी है। आज देश के हर कोने का युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा जी ने संगठन के उद्देश्य और इसकी राष्ट्रव्यापी एवं अंतर्राष्ट्रीय सक्रियता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज “सैल्यूट तिरंगा” 28 राज्यों, 20 देशों और भारत के 450 जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का “सशक्त और आत्मनिर्भर भारत” का विज़न, युवाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है, और सैल्यूट तिरंगा इस दिशा में निरंतर कार्यरत है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सच्चिदानंद पोखरियाल जी ने युवाओं को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रेरणादायी कहानियाँ सुनाईं और कहा कि आज के युवा को प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी निभानी होगी।
राष्ट्र उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सह प्रभारी श्री नवीन कुमार जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की ऐतिहासिक तिरंगा यात्राओं का उल्लेख किया और पर्यावरण संरक्षण, अपराध नियंत्रण तथा युवाओं के रोजगार के लिए 24 घंटे कार्यरत रहने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष भी घोषित किए गए —
दिल्ली : वंश त्यागी
उत्तराखंड: उदित वशिष्ठ
उत्तर प्रदेश: संयम त्यागी

यह ऐतिहासिक जॉइनिंग कार्यक्रम “सैल्यूट तिरंगा” के बढ़ते जनाधार और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की लहर का सशक्त प्रमाण है। संगठन का संकल्प है कि आने वाले समय में लाखों युवाओं को जोड़कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भारत को विश्व गुरु बनाने के विज़न को साकार किया जाएगा और तिरंगे की शान को विश्व पटल पर और ऊँचा किया जाएगा।

41
12733 views