logo

जिला प्रशासन ने बाइक रैली निकाल कर हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

जिला प्रशासन ने बाईक रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

संवाददाता
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश ✍️

बुरहानपुर/11 अगस्त, 2025/- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। इसी श्रृंखला में जिला प्रशासन द्वारा जिले में बाईक रैली निकाली गई। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने बाईक रैली में सहभागिता करते हुए जिलेवासियों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।
बाईक रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। बाईक रैली के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सभी को हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ-साथ ‘‘वंदे मातरम’’ एवं ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाये गये। यह बाईक रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर सिंधीबस्ती, लालबाग, शनवारा, कमल टॉकिज, राजपुरा, बस स्टैण्ड, शनवारा से होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपन्न हुईं।

51
840 views