logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान बने विकास गोयल*

*वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान बने विकास गोयल*

*44 वोट हासिल करते हुए प्रधान पद पर जीता*

रोहतक में वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान पद सहित 21 सदस्यीय गवर्निंग बॉडी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें विकास गोयल ने 44 वोट हासिल करते हुए प्रधान पद पर जीत हासिल की। विकास गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी चंद्र गर्ग को 11 वोटों से मात देते हुए प्रधान पद पर कब्जा किया। वहीं, उनके पैनल के 5 में से 4 पदाधिकारियों ने जीत हासिल की है।
वैश्य शिक्षण संस्था के 25 हजार आजीवन सदस्यों में से करीब 17 हजार आजीवन सदस्यों ने 20 जुलाई को 105 कॉलेजियम के चुनाव में अपने वोट का प्रयोग किया था। 105 में से 19 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे, जबकि 86 कॉलेजियम में मुकाबला देखने को मिला था।
शाम को सभी विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई थी। इसके बाद 16 गवर्निंग बॉडी सदस्य व 5 पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को संपन्न करवाया गया।

चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल ने बताया कि प्रधान पद सहित गवर्निंग बॉडी के चुनाव की वीडियोग्राफी करवाई गई, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो। चुनाव प्रक्रिया पूरे पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया गया है। चुनाव से पहले कई प्रकार के आरोप लगाए गए थे, लेकिन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए है।

104
3333 views

Comment