logo

प्रेस विज्ञप्ति - सिल्ली प्रखंड कांग्रेस जनों ने दिशोम गुरु जी को दी श्रद्धांजलि।



सिल्ली - 9 अगस्त 2025 को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय सिल्ली में शोकसभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष निशाकर महतो, मनीराम दास, महासचिव सैय्यद कमर आलम, भागीरथ महतो, मो कलाम, प्रकाश मुंडा, श्रीप्रसाद बड़ाईक, रोहित मुंडा, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो, विधानसभा युवा कांग्रेस प्रत्याशी विकास रजक, सिल्ली अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष शाहबुद्दीन अंसारी, समसेर आलम, महताब अंसारी, सकिरुद्दीन, मो हाफिज, सदानंद सोनार, लखिन्द्र बड़ाईक, लालू कोईरी, बिंदेश्वर महतो, घासीराम पातर इत्यादि कांग्रेसजनों उपस्थित थे।

1
213 views